सेलीब्रेशन होटल में देह व्यापार: संचालक सहित पांच भेजे जेल, 800₹ में लड़कियों की बुकिंग

खबर शेयर करें -

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियों को पाया और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए। …और पढ़ें

News Article Hero Image
फाइल फोटो।

अलीगढ़। रसलगंज पुलिस चौकी के पास ओयो की आड़ में सेलीब्रेशन होटल में देह व्यापार के आरोप में पकड़ गए होटल संचालक सहित पांच लोगों को जेल भेज दिया। तीन महिलाओं को जमानत मिल गई।

सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह की अगुवाई में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रसलगंज निवासी होटल संचालक सत्येंद्र कुमार, हाथरस के चंदपा कस्बा निवासी विनय दीक्षित, हाथरस के शिव कालोनी निवासी संतोष कुमार, मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र की कोहिनूर तिराहा पंडित नगला निवासी समीर व गूलर रोड निवासी नवनीत यादव व तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें -  लोकसभा सीटों को लेकर बीजेपी जल्द करेगी प्रत्याशियों की घोषणा

महिलाओं ने न्यायालय से जमानत मिली

नौ मोबाइल फोन, 2105 रुपये, एक बिल बुक, छह आधार कार्ड, छह एटीएम कार्ड, एक आगंतुक रजिस्टर, दो हिसाब रजिस्टर, दो क्यूआर कोड स्कैनर (पेटीएम, फोन पे, विजिटिंग कार्ड), एक कार भी बरामद की थी। शुक्रवार को पांचों पुरुषों को जेल भेज दिया। जबकि महिलाओं को न्यायालय से जमानत मिल गई।

यह भी पढ़ें -  संसद सत्र से पहले रक्षा मंत्री के आवास पर आज मंत्रिसमूह की बड़ी बैठक,इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले

सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पकड़ी गई युवतियों में मुरादाबाद, एटा व हाथरस की रहने वाली हैं। दो माह से यहां पर रह रहीं थीं। ‘ओयो होटल’ की तरह इस्तेमाल कर बाहर से ग्राहकों को बुलाया जाता था। पकड़े गए पुरुष आरोपितों में रसलगंज निवासी होटल संचालक सत्येंद्र कुमार, ग्राहक दिल्ली गेट निवासी नवनीत कुमार, संतोष व हाथरस गेट निवासी विनय हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून और नैनीताल में स्थित राजभवन का नाम बदला, आदेश जारी

होटल संचालक 800 से 1,000 रुपये लेता था और 500 रुपये युवतियों को देता था

सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। सीओ के अनुसार, होटल में आपत्तिजनक सामान भी मिला है। ग्राहकों से होटल संचालक 800 से 1,000 रुपये लेता था और 500 रुपये युवतियों को देता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999