2027 के लिए 6 पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त सियासी दलों को राज्य की सभी सीटों के लिए एक सा सिंबल

खबर शेयर करें -

.
उत्तराखंड में अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की हलचल तेज हो गई है। इसी बीच चुनाव आयोग के एक नए आदेश ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि इस बार राज्य में 56 राजनीतिक दल मैदान में ताल ठोक रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के कार्यालय से जारी ताजा जानकारी के मुताबिक, प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर एक ही चुनाव चिन्ह (सिंबल) के साथ चुनाव लड़ने की मंजूरी फिलहाल सिर्फ 6 पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त दलों को ही दी गई है।

दरअसल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 16 नवंबर 2026 को राज्य के सभी जिलाधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को एक आधिकारिक पत्र भेजा है। इस पत्र में बताया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव नियमों (पैरा 10B) के तहत इन 6 दलों के आवेदनों को स्वीकार कर लिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर इन पार्टियों के जो भी उम्मीदवार खड़े होंगे, उन्हें पूरे राज्य में एक ही निशान पर वोट मांगने की सुविधा मिलेगी। नक्शेदेखें

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- एक नौकरी और दो दावेदार… वन निगम कर्मचारी की मौत के बाद पत्नियों में विवाद, डेढ़ साल से कोर्ट में मामला

इन 6 पार्टियों को मिले पूरे प्रदेश के लिए चुनाव चिन्ह

निर्वाचन विभाग की सूची के अनुसार, जिन 6 दलों को पूरे उत्तराखंड के लिए एक समान चुनाव चिन्ह दिए गए हैं, उनके नाम और निशान इस प्रकार हैं: नक्शेदेखें

हिमालय क्रांति पार्टी (HKP): लैपटॉप
राज्य स्वराज पार्टी: हीरा (डायमंड)
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले): गन्ना किसान
जन निर्माण पार्टी: केतली
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी): कुर्सी
अपनी जनता पार्टी: ट्रक
अफवाहों पर भड़की हिमालय क्रांति पार्टी

यह भी पढ़ें -  प्रीपेड विद्युत मीटर लगाने का विरोध शुरू. यूपीसीएल के निजीकरण को लेकर इस दिन होगा माले का प्रदर्शन

चुनाव आयोग की इस लिस्ट के सामने आने के बाद हिमालय क्रांति पार्टी (HKP) ने भी अपना पक्ष रखा है। पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर जनता के बीच यह गलत बात फैला रहे हैं कि उत्तराखंड में 56 दल चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि सच्चाई सबके सामने है और केवल 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दलों को ही पूरे प्रदेश के लिए एक जैसा चुनाव चिन्ह मिला है।

डॉ. बिष्ट का कहना है कि ऐसी झूठी बातें फैलाकर क्षेत्रीय पार्टियों के कार्यकर्ताओं का हौसला तोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता और कार्यकर्ता इस भ्रम में नहीं आने वाले। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने हिमालय क्रांति पार्टी को राज्य की सभी सीटों के लिए ‘लैपटॉप’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। अपनी पार्टी की चुनावी तैयारियों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि HKP ने जून महीने में ही 5 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए थे और बाकी बची सीटों के लिए भी प्रत्याशियों की लिस्ट बहुत जल्द जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देकर मजबूती से चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति देने पर वाहन स्वामी पर तल्लीताल पुलिस ने की कार्यवाही, एफआईआर पंजीकृत
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999