Uk..बाल कटवाने निकले तीन नाबालिग बच्चे लापता -भीमताल से हल्द्वानी तक मचा हड़कंप, तलाश में जुटीं पुलिस की तीन टीमें

खबर शेयर करें -

भीमताल। नगर के मल्लीताल गोरखपुर क्षेत्र से तीन नाबालिग बच्चों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। रविवार को बाल कटवाने जाने की बात कहकर घर से निकले तीनों बच्चे देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन परेशान हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीमें गठित कर बच्चों की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मल्लीताल गोरखपुर निवासी कार्तिक थापा, धैर्य थापा और आयुष थापा रविवार को घर से बाल कटवाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद तीनों का कोई पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम करीब चार से पांच बजे के बीच बच्चों को हल्द्वानी के तिकोनिया क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली है।

यह भी पढ़ें -  ईजा-बैंणी महोत्सव का आगाज, कार्यक्रम स्थल पहुंचे सीएम धामी, 713 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

तीनों बच्चों के लापता होने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर उन्हें तलाशने की गुहार लगाई। पुलिस ने तत्काल तीन टीमें गठित कर खोजबीन शुरू कर दी है। हल्द्वानी, रामनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की तलाश की जा रही है। पुलिस संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाने के साथ ही उनके आने-जाने के संभावित रास्तों का भी पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें -  9 साल के मासूम को 72 घंटे बाद भी नहीं आया होश, पहले ही खो चुका है माता-पिता और भाई

पुलिस की आमजन से अपील, जानकारी मिलते ही दें सूचना

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को कार्तिक थापा, धैर्य थापा और आयुष थापा के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा कोतवाली पुलिस को सूचना दें। पुलिस का प्रयास है कि तीनों बच्चों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जा सके

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999