लालकुआं में हाईवे किनारे 135 दुकानों पर चला वन विभाग का लाल निशान, 31 जनवरी तक अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम

खबर शेयर करें -

लालकुआं न्यूज़– तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के वन कर्मियों ने गुरुवार को लालकुआं के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में हाईवे के दोनों ओर स्थित अवैध प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की। दिनभर चले अभियान में वन विभाग की टीम ने कुल 135 दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लाल निशान अंकित किए।

वन कर्मियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि 31 जनवरी तक अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया, तो वन विभाग जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से बलपूर्वक अवैध निर्माणों को ध्वस्त करेगा।

यह भी पढ़ें -  घायलों का हाल जानने पहुंचे सीएम धामी, बोले पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

अभियान के दौरान जैसे-जैसे दुकानों पर लाल निशान लगाए गए, वैसे-वैसे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मोटर मिस्त्रियों समेत अन्य व्यवसायियों में भय और चिंता का माहौल देखने को मिला।

टांडा रेंज के डिप्टी रेंजर विशन राम आर्य ने बताया कि हाईवे किनारे लंबे समय से अवैध तरीके से बने प्रतिष्ठानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि के बाद प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999