कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव मेहरा ने उपचुनाव हेतु कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -

पूर्व प्रदेश महासचिव आनंद सिंह मेहरा ने
पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री (राज्य महिला सशक्तिकरण परिषद उपाध्यक्ष) श्रीमती #निर्मला_गहतोड़ी जी को #चंपावत में 31 मई को होने वाले उपचुनाव हेतु कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उन्होंने कहा कांग्रेसी नेताओं का भी धन्यवाद जिन्होंने मुख्यमंत्री के सामने उपचुनाव में एक महिला शक्ति को प्रस्तुत किया.जो वक्त महिला शक्ति को मजबूत करने का है और ऐसे में कांग्रेस ने उपचुनाव में मुख्यमंत्री के खिलाफ एक महिला प्रत्याशी को उतारकर महिला शक्ति को मजबूत करने का कार्य किया है ऐसे में कांग्रेस की पूरी प्रदेश की टीम को एकजुट होकर महिला प्रत्याशी को विजई बनाने के लिए लग जाना चाहिए.

और साथ ही आनंद सिंह मेहरा ने यह भी कहा कि आने वाली 9 तारीख से वह लगातार चंपावत जिले के सभी क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रचार प्रसार करेंगे और कांग्रेस की जीत के लिए पूरी टीम को एकजुट कर के साथ चलेंगे.जनता भाजपा की नीतियां जान चुकी है भाजपा सिर्फ धर्म के नाम पर बौखला के लोगों से वोट हासिल करती है और धरातल पर हवा हवाई हैं सारी घोषणाएं इससे पहले चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने चंपावत वासियों को सपना दिखाया मैं चंपावत को स्विट्जरलैंड जैसा बना दूंगा असल में चंपावत में कोई विकास ही नहीं हुआ विकास के नाम पर हमेशा चंपावत की जनता को भाजपा के द्वारा ठगा गया है

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां चाकू गोदकर युवक की हत्या

घोषणाएं तो तमाम कर दी लेकिन आज भी विरान है चंपावत.एक तरफ प्रदेश के लगभग युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं दूसरी तरफ भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महंगाई की मार से लोगों के घर के चूल्हे तक चलना मुश्किल हो गए हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999