दरोगा पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -


काशीपुर। उत्तराखंड पुलिस के दरोगा पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दरोगा बुरी तरह से घायल हो गया। प्राथमिक उपवार के बाद उनको हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में तैनात एसआइ पर लगभग एक दर्जन लड़कों ने काशीपुर के गंगे बाबा रोड पर हमला किया। हमलावर फरार बताए जा रहे हैं।
दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घायल अवस्था में परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंचे एसआइ आसिफ खां और उनके परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह गंगे बाबा रोड से गुजरते हुए अपनी पत्नी और बच्चों के साथ्र ईद मिलन के लिए अपने मामा के घर जा रहे थे।


ग्राम बेलजुड़ी जा रहे थे कि तभी गंगे बाबा तिराहे के निकट खड़े चार पांच लड़के उनके साथ बदसलूकी करने लगे। जिसका दरोगा ने विरोध किया। खबर मिलने पर दरोगा आसिफ खां के बड़े भाई असलम खां और उनका भतीजा अशरफ वहां बचाव को पहुंचे तो युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया।

यह भी पढ़ें -  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया


बताया गया कि हमलावर युवक अवैध असलहे भी साथ लेकर आए थे। जानलेवा हमला करते हुए दरोगा और उनके परिजनों कों गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बैडमिंटन खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मनोज सरकार के चयनित होने पर दी शुभकामनाएं
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999