नहीं रहे झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन, CM बोले- ‘आज मैं शून्य हो गया…’

खबर शेयर करें -

JHARKHAND EX CM Shibu Soren Death NEWS

Shibu Soren Death News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि बीते डेढ़ महीने से उनका इलाज चल रहा था।

नहीं रहे झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन Shibu Soren Death

आज शाम को गुरुजी का पार्थिव शरीर रांची पहुंचेगा। जिसके बाद कल उनके अतिंम दर्शन के लिए विधानसभा में उनको रखा जाएगा। रामगढ़ के नेमरा में कल शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि नेमरा गुरुजी का पैतृक गांव और जन्मस्थान है।

यह भी पढ़ें -  टिहरी में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर झील में गिरे दो पैराग्लाइडर
Shibu Soren Death News

काफी समय से बिमार चल रहे

काफी समय से शिबू सोरेन किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। जून के आखिरी हफ्ते में उन्हें इसी कारण से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन की जानकारी एक्स पर साझा की।

CM हेमंत सोरेन बोले- ‘आज मैं शून्य हो गया…’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं खाली हाथ हूं। गुरुजी ने न केवल झारखंड में, बल्कि पूरे देश में सामाजिक न्याय के लिए अनगिनत लड़ाइयां लड़ीं। उनकी कमी हमेशा खलेगी।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कई अन्य नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक जताया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में स्थित यूपी के नियंत्रण वाली परिसंपत्तियों को पाने के लिए प्रदेश सरकार नए सिरे से करेगी दावा

झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत

शिबू सोरेन के निधन के बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके समर्थकों और झामुमो कार्यकर्ता काफी दुखी है। उनके सम्मान में राज्य सरकार ने सात दिनों के लिए राजकीय शोक का ऐलान किया है। 11 जनवरी 1944 को शिबू सोरेन का जन्म हजारीबाग के नेमरा गांव में हुआ था। उनके यू चलें जाने को झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भीमताल: तीन साल से सूखे सदियों पुराने धारे में जगेगी जीवन की आस, 'सारा' योजना से किया जाएगा इसे पुनर्जीवित
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999