पूर्व विधायक चैंपियन ने की सीएम धामी से मुलाकात, दी होली की शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -

 

champion meet cm dhami

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी रानी देवयानी सिंह भी मौजूद रही।

पूर्व विधायक चैंपियन ने की सीएम धामी से मुलाकात

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी रानी देवयानी भी मौजूद दिखी। पूर्व विधायक ने सीएम धामी को होली की शुभकामनाएं दी। चैंपियन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी साझा की है।

यह भी पढ़ें -  कार से 13 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार।

तस्वीरें साझा कर चैंपियन ने लिखा ‘सत्य व वीरता की सदा से जीत होती आई है, चाहे परिस्थिति कितनी ही जटिल क्यों न हो। साथियों विगत लगभग 2 सप्ताह से हम देख रहे हैं कि ईश्वर की अनुकम्पा से कहूं या फिर इंशाअल्लाह हमारे ऊपर असीम कृपा ऊपरवाले की हो रही है। आज होली की पूर्वसंध्या से पूर्व, रानी साहिबा के साथ हम देहरादून के राजकीय मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी से मुलाकात की’।

यह भी पढ़ें -  CAA Notification : सीएम धामी ने फैसले को बताया ऐतिहासिक, कहा- ‘मोदी है तो मुमकिन है

Kunwar Pranav Singh Champion news

IAS नीतिका खंडेलवाल से भी की मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सीएम धामी को ‘गुलाल लगा कर और गुंझिया भेंट कर “होली त्योहार” का शुभारंभ किया। चैंपियन ने आगे लिखा वहां पर पुरानी जानकारी की IAS OFFICER नीतिका खंडेलवाल DM टिहरी जो , पूर्व में SDM रुड़की थीं से यकायक भेंट हुई , और काफी पुरानी यादों का संस्मरण किया’

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999