उत्तराखंड सरकार देगी पंचायतों को दोगुना बजट, 803 गांवों में जल्द बनेंगे नए भवन

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड सरकार जल्द ही पंचायत भवन निर्माण के लिए बजट बढ़ाने का बड़ा निर्णय ले सकती है। राज्य में पंचायतों की सुचारू कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और अब अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

राज्य सरकार ने पंचायत भवन निर्माण के लिए दी जाने वाली राशि को दोगुना करने का विचार किया है। केंद्र सरकार की ओर से हर पंचायत के लिए 20 लाख रुपये का प्रावधान है जबकि राज्य सरकार अब तक केवल 10 लाख रुपये ही देती रही है। प्रस्ताव लागू होने पर प्रत्येक पंचायत को कुल 20 लाख रुपये मिलेंगे।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जिला पंचायत चुनाव! मतगणना पर जिला प्रशासन ने जनता के समक्ष रखी वास्तविक स्थिति

उत्तराखंड में अब भी 803 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं बने हैं। कई पंचायतें स्कूल भवन या किराए के कमरों में अपने कामकाज को संचालित कर रही हैं जिससे ग्रामीणों को मूलभूत सेवाओं के लिए भटकना पड़ता है। विशेषकर पहाड़ी इलाकों में भूमि की कमी और निर्माण लागत अधिक होने के कारण कार्य अक्सर अटका रहता है।

यह भी पढ़ें -  अब जानें अपने शहर के प्रत्याशी की पूरी असलियत_”एक क्लिक में”

पंचायती राज विभाग के अनुसार प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर जल्द ही लंबित पड़े भवनों का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी और योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच सकेगा।

विशेष सचिव, पंचायती राज विभाग पराग मधुकर धकाते ने बताया कि यह कदम पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। साथ ही, पंचायतों को वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पूरी तरह दिए जाने पर ही विकास की अपेक्षित गति आएगी

यह भी पढ़ें -  सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट डालने वाले इस संगठन के जिलाध्यक्ष समेत दो नेताओं को लालकुआं पुलिस ने उठाया,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999