यूपी के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी पर उत्तराखंड में केस दर्ज ये हैं मामला

खबर शेयर करें -

यूपी के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी पर उत्तराखंड में केस दर्ज, वक्फ की संपत्ति मामले में लगे ये आरोपआजमगढ़ उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी पर वक्फ की संपत्ति खुर्द-बुर्द करने और जाली दस्तावेजों से जमीन की खरीद फरोख्त के आरोप में भवाली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। वक्फ सचिव की शिकायत पर छह अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

वक्फ सचिव हशमत अली ने तहरीर देकर डंपी और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पुलिस को मिली तहरीर के मुताबिक विसारतगंज रामगढ़ में वक्फ की 28 एकड़ (532 नाली दो मुट्ठी) जमीन है। जमीन वक्फ के नाम खसरा नम्बर में भी रजिस्टर्ड है। आरोप है कि आलिया डेवलपर्स के स्वामी पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी ने फर्जी दस्तावेज लगाकर भूमि अपने नाम कर ली। इसमें उनके कुछ स्थानीय साथी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड में डोली धरती, दहशत के मारे घर मकानों से निकले लोग


वक्फ सचिव ने हल्द्वानी के आशीष गुप्ता, रामनगर के चंदन सिंह के अलावा राजेन्द्र सिंह बिष्ट, हेमंत सिंह बिष्ट, हेमंत सिंह ढैला, मोहन बहादुर पर भी वक्फ की भूमि की गलत तरीके से खरीद-बिक्री करने के आरोप लगाए हैं। वक्फ सचिव की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभन्न धाराओं • और वक्फ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।उपनिबंधक की जांच में सामने आए अन्य नाम वक्फ सचिव हसरत अली की ओर से संपत्ति को खुर्द बुर्द करने की शिकायत उपनिबन्धक कार्यालय नैनीताल में की थी। उपनिबंधक की जांच के बाद सामने आया कि दिसम्बर 2018 में तिकोनिया निवासी आशीष गुप्ता ने चन्दन सिंह निवासी धानाचूली से 900 वर्ग मीटर भूमि खरीदी थी।

यह भी पढ़ें -  ओखलकांडा सड़क हादसे के घायल एक मात्र जीवित मासूम की भी हुई उपचार के दौरान मौत

वहीं, राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने हेमन्त सिंह बिष्ट से सितम्बर 2017 में एक नाली आठ मुट्ठी जमीन खरीदी। इसके अलावा मोहन बहादुर सिंह ने हेमन्त सिंह ढेला को 2 नाली 9 मुट्ठी भूमि उपहार के रूप में दे दी। आरोप है कि यह सभी भूमि वक्फ की संपत्ति थी। जिसके बाद अन्य छह के खिलाफ भी मुकदमे की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें -  जसपुर दौरे पर CM, 25 करोड़ से अधिक की सात परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अकबर अहमद डंपी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ वक्फ सचिव ने पुलिस को तहरीर दी है। सभी आरोपियों के खिलाफ भवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच तत्काल शुरू कर दी गई है।

पंकज भट्ट, एसएसपी, नैनीताल

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999