राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने लात घूसे चलाने वाले, चार पदाधिकारी निलंबित

खबर शेयर करें -

NSUI के चार पदाधिकारी छह साल के लिए निष्कासित, राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भिड़ गए थे कार्यकर्ता, कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चले।काफी देर तक हंगामा होता रहा। देहरादून में एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की आपसी भिड़ंत का राष्ट्रीय नेतृत्व ने संज्ञान लिया है।

उत्तराखंड एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी ने राष्ट्रीय नेतृत्व की संस्तुति पर चार पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। मीडिया को जारी पत्र में उत्तराखंड एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग और बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई की ओर से 13 फरवरी को सचिवालय घेराव किया गया था।

यह भी पढ़ें -  12 अप्रैल को राजनाथ सिंह गोपेश्वर और अल्मोड़ा में करेंगे चुनावी जनसभाएं, उत्तराखंड में भाजपा के स्टार प्रचारकों के दौरे तय

जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी मौजूद थे। इस दौरान एनएसयूआई देहरादून के जिलाध्यक्ष सौरव ममंगाई, संदीप नेगी, जिलाध्यक्ष चमोली आदित्य बिष्ट और अंकित बिष्ट ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस भवन पहुंचकर कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न की और पार्टी विरोधी नारे लगाए। राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसका संज्ञान लेते हुए इसे अनुशासनहीनता माना है। इसलिए सभी पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  जानिए क्या निर्देश दिए सीएम धामी ने अफगानिस्तान में फसे उत्तराखंड वासियो को लेकर स्थानिक आयुक्त को


बता दें कि कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चले। काफी देर तक हंगामा होता रहा।बाद में सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव पर मामला शांत कराया था। इस बीच कांग्रेस भवन में प्रदेशस्तर के बड़े नेता भी मौजूद थे। इस घटना से पार्टी की किरकिरी भी हुई थी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने स्पा सैन्टरों में की ताबड-तोड़ चैकिंग,अनियमितता पाये जाने पर 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किए चालान,13 स्पा सैंन्टरों का संचालन बन्द कराये जाने डी.एम. नैनीताल को भेजी रिपोर्ट।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999