जसपुर में कांवड़ियों पर फेंकी आपत्तिजनक वस्तु, नाराज़ कांवड़ियों ने लगाया जाम, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया,

खबर शेयर करें -

जसपुर। यहां आज सुबह हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों पर किसी असामाजिक तत्व ने मीट के टुकड़े फेंक दिये । इससे वहां कांवड़ियों में भारी आक्रोश फ़ैल गया। गुस्साये कांवड़ियों ने नादेही में सड़क पर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज कांवड़ियों को समझाया।

एएसपी अभय प्रताप ने बताया कि जसपुर में कांवड़ियों पर किसी के द्वारा आपत्तिजनक वस्तु फेंके जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्थिति को मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुक़दमा दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सरकार ने गन्ना किसानों का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया जबकि 50 फ़ीसदी महंगाई बढ़ चुकी है पूर्व दर्जा मंत्री कांग्रेस प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय

कांवड़ियों के रोष को देखते हुए वहां जिला व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद है। फिलहाल स्थिति नियंत्रित कर ली गई है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999