धामी कैबिनेट की बैठक आज ,इन अहम मुद्दों पर लग सकती है मुहर

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को कैबिनेट बैठक होने जा रही है। वहीं कैबिनेट बैठक सुबह 11 बजे से सीएम आवास पर आयोजित की जायेगी।

इस कैबिनेट बैठक में जोशीमठ को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। दरअसल, जोशीमठ में हो रहे भू- धसाव की रिपोर्ट सभी तकनीकी एजेंसियों ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सौंप दी है।

लिहाजा इस रिपोर्ट पर होने के साथ ही नई विस्थापन नीति पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। इसके साथ ही शासन स्तर पर तैयार किए गए राहत पैकेज पर भी मंत्रिमंडल निर्णय ले सकता है।

यह भी पढ़ें -  शिक्षकों के साथ मारपीट को लेकर परीक्षा कार्य बहिष्कार,देर से शुरू हुई परीक्षा


विधायक निधि बढ़ाए जाने का मुद्दा भी विधायक समय समय पर उठाते रहते हैं, लिहाजा कैबिनेट बैठक में विधायकों की विधायक निधि बढ़ाए जाने का भी प्रस्ताव आने की संभावना है।

इसके अलावा मंत्रिमंडल के सम्मुख कई विभागों के तमाम प्रस्ताव रखे जा सकते हैं, जिसमें मुख्य रुप से सहकारिता विभाग के पैक्स नियमावली के साथ ही सहकारी बैंकों से लोन ले चुके मृत किसानों और निर्धन वर्ग की ऋण माफी के लिए कैबिनेट के सम्मुख प्रस्ताव रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  यहां जंगल की तरफ से भाग कर आया सांभर कार से टकराया,उड़े परखच्चे


इस कैबिनेट बैठक में बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए 4 प्रतिशत लोन देने की योजना, पर्यटन नीति का प्रस्ताव, परिवहन विभाग की वाहन खरीद नीति का प्रस्ताव, प्रदेश के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में चार फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव, आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण का प्रस्ताव के साथ ही प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों का पंजीकरण शुल्क सामान्य किए जाने का प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  नहीं रहे प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एसके दास, सीएम धामी ने किया दुख व्यक्त


इसके अलावा वन टाइम सैटेलमेंट योजना के तहत कॉलोनियों का नक्शा पास करने की समय सीमा को बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर भी मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999