दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल

खबर शेयर करें -

खटीमा:- दो बाइकों की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। गुरुवार देर शाम अशोक अपनी बाइक में टेड़ाघाट निवासी प्रियदर्शनी व पिंकी को बैठाकर नानकमत्ता से लौट रहा था। टेड़ाघाट गांव में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अशोक, प्रियदर्शनी, पिंकी तथा दूसरे बाइक सवार सचिन घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से नागरिक चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। पिंकी की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रियदर्शनी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अशोक व सचिन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इधर, गुरुवार देर रात्रि बानूसी निवासी प्रकाश बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। घायल को 108 सेवा ने नागरिक चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी। 

Advertisement
यह भी पढ़ें -  45 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार