बिन्दुखत्ता में 21 से 25 दिसम्बर तक होगा गढ़–कुमु महोत्सव 2025

खबर शेयर करें -

लालकुआँ (नैनीताल)। झांझर सांस्कृतिक कला समिति, बिन्दुखत्ता के तत्वावधान में आगामी 21 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक “गढ़–कुमु महोत्सव 2025” का आयोजन किया जाएगा। यह सांस्कृतिक महोत्सव श्री हरि गार्डन एवं बैंकट हॉल, तिवारी नगर, बिन्दुखत्ता, लालकुआँ में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य कुमाऊँनी एवं गढ़वाली संस्कृति, लोकपरम्पराओं और विलुप्तप्राय लोकविधाओं को संरक्षण एवं प्रोत्साहन देना है। महोत्सव के माध्यम से क्षेत्रीय लोकनृत्य, लोकगीत, जागर–घटेली, शगुन–आंखर, बैर–भगनौल, छोलिया, झोड़ा–चांचरी जैसी परम्परागत विधाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  ICU में एडमिट थे क्रिकेटर Shreyas Iyer!, हुई Internal Bleeding, जानें अब कैसी है तबीयत?

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ 21 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे शगुन–आंखर के साथ किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विद्यालयों के छात्र–छात्राओं द्वारा छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही ईष्ट देवी–देवताओं की कथाएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा क्षेत्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियाँ दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक होंगी।

महोत्सव में प्रतिदिन सायं 6 बजे से कुमाऊँनी एवं गढ़वाली कलाकारों की स्टार नाईट का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पारंपरिक व्यंजन, कवि सम्मेलन एवं लोककथाओं से जुड़े कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर क्रैश की रिपोर्ट आई सामने, हुए चौंकाने वाले खुलासे

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक महोत्सव को सफल बनाएँ और पहाड़ की समृद्ध लोकसंस्कृति के संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाएँ।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999