
हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
खष्टी देवी इंटर कॉलेज, हल्दूचौड़ के कक्षा 11 के प्रतिभाशाली छात्र गौरव भट्ट ने प्रतिष्ठित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति में चयनित होकर विद्यालय, क्षेत्र और जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें ₹75,000 की नगद धनराशि, प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नैनीताल जनपद के हल्दूचोड़ निवासी गौरव भट्ट की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है। विद्यालय के प्रबंधक इंद्र सिंह बिष्ट, अध्यक्ष मोहन चंद्र दुर्गापाल तथा प्रधानाचार्य सच्चिदानंद दुम्का ने गौरव को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें चंद्रशेखर दुम्का, देवेश गुणवन्त, राजेश बमेटा, गोविंद पालीवाल, ममता शर्मा, पुष्पा भट्ट, निर्मला तिवारी, कविता पाठक, कविता पांडे, वैशाली, नरेश, चंचल जोशी, कमला दुमका, भावना, डॉली अग्रवाल, लीला नैनवाल, श्वेता, दीपक भट्ट, रजनी, बीना दुम्का, योजना दुमका सहित अनेक लोग शामिल थे।
सभी ने गौरव भट्ट की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की


