General Coach Kalesh: चप्पल दिखाकर धमका रही थी आंटी, जैसे ही युवक की पत्नी को दी गाली, उसने खो दिया आपा और फिर…

खबर शेयर करें -

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला हाथ में चप्पल लेकर एक युवक को बुरी तरह जलील कर रही है. लेकिन युवक का धैर्य तब जवाब दे गया, जब महिला ने उसे छोड़कर उसकी पत्नी को गाली दी और उसकी सुंदरता को लेकर भद्दे कमेंट्स किए. इसके बाद जो हुआ, वो आप खुद देख लीजिए.

General Coach Kalesh: चप्पल दिखाकर धमका रही थी आंटी, जैसे ही युवक की पत्नी को दी गाली, उसने खो दिया आपा और फिर...
जनरल कोच के इस वीडियो ने इंटरनेट को दो गुटों में बांटाImage Credit source: X/@gharkekalesh

Shocking Video Viral: भारतीय रेलवे के जनरल कोच का मतलब ही है भीड़, पसीना और सीट के लिए मारा-मारी. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इसे नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है. खचाखच भरी बोगी में एक महिला और युवक के बीच ऐसी भिड़त हुई कि देखने वाले भी दंग रह गए. मामला तब बिगड़ा जब चप्पल दिखा आंटी ने युवक की पत्नी को अपशब्द कह दिया, और फिर जो हुआ वो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.

video- https://youtube.com/shorts/fLuWhxmzcxY?si=4PMdE7jYionndISR

यह भी पढ़ें -  आज देहरादून दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, रूट प्लान देख कर ही निकले घरों से बाहर

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला हाथ में चप्पल लेकर एक युवक को बुरी तरह जलील कर रही है. महिला सिर्फ चिल्ला ही नहीं रही थी, बल्कि चीख-चीख कर कह रही थी कि मेरा बेटा इंजीनियर है, पति सुपरवाइजर. तेरी हैसियत ही क्या है. यहां तक युवक सबकुछ चुपचाप खड़े होकर सुनता रहा और कहता रहा कि देखिए कैसे बात कर रही हैं. लेकिन युवक का धैर्य तब जवाब दे गया, जब महिला ने उसे छोड़कर उसकी पत्नी को गाली दी और उसकी सुंदरता को लेकर भद्दे कमेंट्स किए.

यह भी पढ़ें -  अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियां शुरू, CS ने दिए एक्शन प्लान बनाने के निर्देश

एक पल में बदल गया मंजर

वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि युवक ने आव देखा न ताव, और पूरी ताकत से महिला को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए. फिर किसी तरह कोच में मौजूद अन्य यात्रियों ने मामले को शांत कराया, लेकिन युवक फिर भी महिला को पीटता रहा. 

कौन सही, कौन गलत? छिड़ी बहस

X (ट्विटर) हैंडल @gharkekalesh से शेयर किए गए इस वीडियो ने नेटिजन्स को दो गुटों में बांट दिया है. एक पक्ष का कहना है कि महिला को अपनी जुबान पर लगाम रखनी चाहिए थी. किसी की पत्नी को गाली देना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि चाहे कुछ भी हो, पर महिला पर हाथ उठाना गलत है. युवक को पुलिस या टीटीई से शिकायत करनी चाहिए थी. हम इस वीडियो को नहीं दिखा रहे, क्योंकि इसमें भद्दी गालियों का इस्तेमाल किया गया है.

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999