ICU से बाहर आए Anurag Dobhal, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर

खबर शेयर करें -

 

uk07 rider anurag dobhal COMES OUT OF ICU

उत्तराखंड के यूट्यूबर यूके 07 राइडर यानी की अनुराग डोभाल (uk07 rider anurag dobhal ) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। कुछ दिनों पहले सड़क हादसे में अनुराग डोभाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद से वो अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। इसी बीच अब वो आईसीयू से बाहर आ गए है। इस बात की जानकारी उनके मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर दी है। साथ ही उनकी एक तस्वीर भी साझा की है।

आईसीयू से बाहर आए अनुराग डोभाल

दरअसल सात मार्च को अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम पर लाइव थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी कार डिवाइडर से भिडा दी। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां वो आईसीयू में थे। बीते दिन गुरूवार को उनके मैनेजर ने अनुराग के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसमें अनुराग बेड पर लेटे हुए मुस्कुराते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें -  स्वस्थ पत्रकार, सशक्त लोकतंत्र की पहचान।हल्द्वानी मीडिया सेंटर में मीडिया कर्मियों हेतु लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य कैंप
anurag dobhal

सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर

फोटो के साथ कैप्शन लिखा गया, “अनुराग भाई अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं। हम 24 घंटे उनके साथ हैं, आप सभी उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।”बताते चलें कि इस हादसे से अनुराग को कुछ फ्रैक्चर आए । हालांकि अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999