देहरादून में Rapido समेत ऑनलाइन कैब कंपनियों पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस रद्द होने का खतरा

खबर शेयर करें -

 

Rapido ipo in 2026

देहरादून शहर में Ola, Uber और Rapido जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर नियमों की अनदेखी अब भारी पड़ सकती है। लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन सामने आने पर परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।

परिवहन विभाग ने कंपनियों को दी सख्त चेतावनी

परिवहन विभाग ने इन कंपनियों को सख्त चेतावनी देते हुए साफ किया है कि निजी वाहनों, खासकर टू-व्हीलर्स का कमर्शियल उपयोग नियमों के खिलाफ है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरटीओ संदीप सैनी के अनुसार, विभाग की ओर से पहले भी नोटिस जारी किए गए थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ घास लेने गई महिला को हाथी ने पहले पटका, फिर पैरों से कुचलकर मार डाला, इस हालत में मिला शव

लाइसेंस की शर्तों का किया उल्लंघन: ARTO

ARTO संदीप सैनी की माने तो कंपनियों ने आश्वासन दिया था कि वे नई निजी गाड़ियों को प्लेटफॉर्म पर ऑन-बोर्ड नहीं करेंगी और पहले से जुड़ी गाड़ियों को नियमों के तहत कमर्शियल में परिवर्तित करेंगी। हालांकि, परिवहन मुख्यालय और एसटीए (State Transport Authority) की जांच में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन सामने आने पर अब विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है।

यह भी पढ़ें -  बैंक से छुट्टी लेकर पीलिया झड़ाने निकले बैंक कर्मी का शव ट्रंचिंग ग्राउंड के पास मिलने मची सनसनी

एग्रीगेटर लाइसेंस हो सकता है रद्द

आरटीओ ने स्पष्ट किया कि यदि कंपनियों की ओर से दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, तो उनके एग्रीगेटर लाइसेंस को रद्द करने की दिशा में सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में देहरादून में ऑनलाइन कैब और बाइक टैक्सी सेवाओं पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999