बिटकॉइन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: देहरादून समेत तीन शहरों में एक साथ छापेमारी, खुलेंगे बड़े राज

खबर शेयर करें -

 

Bitcoin Scams

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। करोड़ों के बिटकॉइन घपले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शहरों में एक साथ छापेमारी की है। देहरादून, दिल्ली और रुड़की में हेमंत मोहन शर्मा से जुड़े ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी, जिससे हड़कंप मच गया।

देहरादून समेत तीन शहरों में ED का छापा

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला बिटकॉइन में निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी से जुड़ा है। उधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाने में इस मामले को लेकर पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है, जिसके आधार पर ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  अनुसूचित जाति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नैनीताल के रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय कार्यालय में जाकर आज दिन को कुल 02 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किया।

मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर जुटाई थी रकम

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने निवेशकों को मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर बड़ी रकम जुटाई थी और बाद में कथित तौर पर रकम का दुरुपयोग किया गया। इसी कड़ी में ईडी लगातार सबूत जुटाने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी ईडी करीब 4 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर प्रदेश में 31 के साथ 1 नवंबर की छुट्टी का आदेश जारी

ED की कार्रवाई जारी

अब ताजा छापेमारी में अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कस सकता है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999