कुमाऊं -यहां घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत छावनी क्षेत्र में एक युवती घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्जकर अज्ञात की तलाश शुरू कर दी है। घर पर अकेली एसएसपी ने मामले के थी युवती खुलासे के लिए एसआईटी गठित की है। फिलहाल आरोपी फरार है।

कोतवाल अशोक धनखड़ ने बताया कि रविवार रात एक अज्ञात व्यक्ति युवती के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता बालिग है। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। सोमवार को नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में पीड़िता का मेडिकल कराया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में कलश यात्रा के चलते कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, देख लें डायवर्जन प्लान

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 32/24 धारा 64 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। महिला एसआई के अलावा एसओजी और फॉरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है।

पहचान छुपाने को टोपी और मास्क लगाया
युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात काफी शातिर है। आरोपी सिर पर टोपी और मास्क लगाकर घर में घुसा ताकि आसपास के सीसीटीवी में वह पहचानने में न आ सके।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी हरिद्वार का कड़ा रुख.24 घंटे में ह्यूमन ट्रैफिकिंग गतिविधियों में शामिल दो गिरफ्तार. महिला के साथ दुष्कर्म केस का खुलासा

एएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने एएसपी हरबंश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। अन्य तकनीकी साक्ष्य भी एकत्रित किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999