सोना एक हफ्ते में ₹2960 सस्ता, चांदी हुई 2.06 लाख रुपए सस्ती, जानें आज का ताजा भाव

खबर शेयर करें -

new poster 1 - 2026-05-03T115659.971

Gold Silver Rate Today 3 April: देश में इस हफ्ते सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव रहा। कभी गिल्ड महंगा हुआ तो कहीं अचानक इसके दाम गिर गए, उधर चांदी का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। बीते इस हफ्ते की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड 2960 रुपये सस्ता हुआ। 22 कैरेट गोल्ड का भाव 2850 रुपए कम हुआ। 

बता दें कि, शुक्रवार को मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सराफा बाजार बंद थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,627.63 डॉलर प्रति औंस पर है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ेगी परेशानी, मैदानी इलाकों में चलेगी सर्द हवाएं

घरेलू बाजार में  सोना 1216 रुपये सस्ता

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और घरेलू मार्केट में भी सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। IBJA के अनुसार, Gold-Silver के रेट टूटे हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के रेट 1,51,479 रुपए पर बंद हुआ था। जो 1,50,263 रुपये पर आ गया। यानी वायदा कारोबार ही नहीं, बल्कि घरेलू बाजार में भी सोना 1216 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। 

यह भी पढ़ें -  देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश का अलर्ट, यहां पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट सोने का भाव (₹)24 कैरेट सोने का भाव (₹)
दिल्ली138500151230
मुंबई138350150930
अहमदाबाद138400151030
चेन्नई140000152730
कोलकाता138350150930
हैदराबाद138350150930
जयपुर138500151230
भोपाल138400151030
लखनऊ138500151230
चंडीगढ़138500151230

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 151230 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट का भाव 138500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 138350 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,930 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 

यह भी पढ़ें -  Pm Modi Birthday: सीएम धामी ने खास अंदाज में किया पीएम को birthday wish, बोली नए भारत के शिल्पकार

चांदी की कीमत

यदि चांदी की बात करें तो एक हफ्ते में इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह 5000 रुपए महंगी हुई है। 3 मई की सुबह चांदी का भाव 2,65,000 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं MCX पर चांदी अब भी अपने हाई लेवल से 2.06 लाख रुपए सस्ती है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999