उत्तराखंड के डेंटल सर्जन्स के लिए खुशखबरी, अब ले सकेंगे SDACP का लाभ, आदेश जारी

खबर शेयर करें -
DOCTORS APPOINTMENT

उत्तराखंड के डेंटल सर्जन्स को धामी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। अब दंत चिकित्सक एसडीएसीपी (SDACP) का लाभ ले सकेंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

उत्तराखंड के डेंटल सर्जन्स ले सकेंगे SDACP का लाभ

सरकार ने दंत चिकित्साधिकारियों (Dental Surgeons) को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एसडीएसीपी (SDACP) लाभ देने की औपचारिक मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को जारी आदेश में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के दंत शल्य चिकित्सकों को एसडीएसीपी का लाभ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  खेल मंत्री ने किया पैरालंपिक बॉलीबाल खिलाड़ियों को सम्मानित, बोली खेल के जरिये लोगों को कर रहे प्रेरित

स्वास्थ्य सचिव ने जारी किया आदेश

शासन ने यह निर्णय पूर्व के आदेश संख्या-654 (जुलाई 2016) और संख्या-154 (4 फरवरी 2019) के आधार पर लिया है। स्वास्थ्य सचिव ने जारी पत्र में कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी के द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर दंत शल्य चिकित्साधिकारियों को यह लाभ अनुमन्य किया जाता है। इसमें चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1, देहरादून की संस्तुति को स्वीकार करते हुए SDACP (Special Duty Allowance Cum Promotion) का लाभ प्रदान करने की अनुमति दी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-आवास विकास, सुभाष नगर में प्रशासन द्वारा 140 घरों को अतिक्रमण घोषित कर उन्हें ध्वस्त करने का जो नोटिस जारी, विधायक ने कही ये बात

लंबे समय से लंबित दंत चिकित्साधिकारियों की मांगें

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। दंत चिकित्साधिकारियों को SDACP लाभ देने की मांग लंबे समय से लंबित थी। यह निर्णय न केवल वित्तीय रूप से उन्हें लाभान्वित करेगा, बल्कि विभागीय मनोबल को भी ऊँचा करेगा। सरकार का उद्देश्य है कि हर स्वास्थ्य अधिकारी को उसका अधिकार और सम्मान मिले।

यह भी पढ़ें -  यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडी, CM धामी ने की PMO से बात, कहा : एक-एक को सकुशल वापस लाया जाएगा

सरकार ने खत्म किया दंत चिकित्सकों का इंतजार

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग से जुड़े कई दंत चिकित्सक पिछले कई सालों से इस लाभ की प्रतीक्षा में थे। SDACP स्वीकृति के बाद उन्हें अब वित्तीय और पदोन्नति दोनों स्तरों पर समान अवसर प्राप्त होंगे। यह फैसला राज्य में चिकित्सकों की सेवा संतुलन व्यवस्था (Service Parity) की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव का कहना है कि यह कदम चिकित्सा सेवा में पारदर्शिता, प्रेरणा और स्थायित्व लाने में मदद करेगा

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999