Good news : अगले महीने शुरू होगी देहरादून-बंगलूरू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट, यहां पढ़ें शेड्यूल

खबर शेयर करें -



अगले महीने विमानन कंपनी विस्तारा देहरादून-बंगलूरू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रही है। बता दें वर्तमान में विस्तारा की देहरादून और मुंबई की सिर्फ दो उड़ानें हैं।


आगामी 15 मार्च से विस्तारा देहरादून-बंगलूरू के बीच नियमित फ्लाइट संचालित करने जा रही है। जिससे हवाई यात्रियों को देहरादून-बंगलूरू के बीच सीधी हवाई उड़ान का एक और विकल्प मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें -  Char Dham Yatra News : चारधाम यात्रियों के लिए अच्छी खबर, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सीमा खत्म

ये रहेगा शेड्यूल
मिली जानकारी के अनुसार विस्तारा की 15 मार्च से शुरू होने वाली नई फ्लाइट हवाई यात्रियों को लेकर दोपहर 2:55 बजे बंगलूरू से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी। जिसके बाद फ्लाइट एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर शाम 3:25 बजे वापस बंगलूरू को उड़ान भरेगी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999