गोरा पड़ाव देर रात ट्रक और बाइक की टक्कर बाइक में लगी भीषण आग दो युवक गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक शुक्रवार देर रात गोरापड़ाव क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक की टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते मोटरसाइकिल धू-धू कर जलने लगी।

हादसे में घायल दोनों युवकों की पहचान लालकुआं निवासी अयान और सिद्धार्थ के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर प्रदेश में 31 के साथ 1 नवंबर की छुट्टी का आदेश जारी


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक का गलत दिशा में चलना माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के लोगों को झेलनी पड़ेगी थोड़ी परेशानी, पुलिस ने वीकेंड के चलते डायवर्ट किए रूट


हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने और यातायात व्यवस्था सुचारु कराने में पुलिस का सहयोग किया।

तीनपानी से गलत दिशा में दौड़ रहे वाहन बन रहे जानलेवा

स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनपानी से गोरापड़ाव तक बड़ी संख्या में ट्रक, कार और दोपहिया वाहन चालक गलत दिशा में वाहन चलाकर शॉर्टकट अपनाते हैं, जिससे इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद इस समस्या पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जा सकी है।

यह भी पढ़ें -  धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान से दबोच कर भेजा जेल


नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तीनपानी और गोरापड़ाव क्षेत्र में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा सीसीटीवी कैमरों और पुलिस की नियमित निगरानी बढ़ाई जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में इससे भी बड़े और जानलेवा हादसे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999