राज्यपाल ने यूसीसी विधेयक का किया जिक्र, विधानसभा के आसपास धारा 144 लागू

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र 2024 को संबोधित किया। आज सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करेगी। इसका आकार 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक होने की आशंका है। राज्य के संसदीय इतिहास में यह पहली बार होगा, जब दोपहर साढ़े 12 बजे बजट प्रस्तुत होगा।

राज्यपाल का अभिभाषण हुआ खत्म
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का अभिभाषण खत्म हो चुका है। अब विधिवत सदन की कार्यवाही तीन बजे से शुरू होगी। विधानसभा अध्यक्ष तीन बजे सदन में राज्यपाल के अभिभाषण का पाठन करेगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में कारोबारी के दो बेटे कमरे में मिले बेसुध, ICU में भर्ती; डॉक्टर भी हैरान, जांच रिपोर्ट सामान्य

G-20 की बैठकों का भी अभिभाषण में जिक्र
अभिभाषण में G-20 की बैठकों का भी जिक्र किया गया। कहा कि इन बैठकों से उत्तराखंड का नाम देश विदेश में फैला है। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी उत्तराखंड में हुई। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन हुआ।

राज्यपाल ने यूसीसी विधेयक का किया जिक्र
उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में यूसीसी विधेयक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस कानून से सभी कानूनों में एकरूपता आएगी, महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रत्येक थाने में महिला डेस्क बनाई गई है।

यह भी पढ़ें -  धोखाधड़ी और धर्मांतरण पर पुलिस का शिकंजा, ऑपरेशन कालनेमी में अब तक 1182 पर कार्रवाई

सीएम धामी ने सदन की कार्यवाही में लिया भाग
उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र 2024 में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सदन की कार्यवाही में भाग लिया।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999