Govinda Firing Case: गोविंदा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, पहली वीडियो आई सामने, लोगों का किया शुक्रिया अदा

खबर शेयर करें -


बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda)आज अस्पताल से डिसचार्ज हो गए है। एक अक्टूबर को अभिनेता को पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि रिवॉल्वर को साफ करने के दौरान गलती से अभिनेता से खुद ही पैर पर गोली चल गई। ऐसे में डिस्चार्ज होने के बाद अभिनेता ने लोगों का शुक्रिया अदा किया।


गोंविदा के गोली लगने की घटना (Govinda Firing Case) से इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। लेकिन अब अभिनेता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने डिस्चार्ज होते ही मीडिया से बातचीत कर लोगों और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वो लोगों को दिल से धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने भी उनके लिए दुआ मांगी, हवन करवाया। वो उन सभी लोगों के शुक्रर गुजार है। खासकर बुजुर्ग जो उनसे प्यार करते है उनको भी अभिनेता ने शुक्रिया किया। साथ ही उन्होंने बताया कि अब वो स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़ें -  बरसाती गदेरे ने ली परीक्षा, 5 बच्चे बहे, SDRF ने किया रेस्क्यू

गोविंदा को पैर में लगी थी गोली
बता दें कि गोविंदा के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर उनकी पत्नी सुनीता ने पहले ही दे दी थी। बीते दिन उन्होंने अभिनेता की हेल्थ पर अपडेट देते हुए बताया था कि वो आज यानी चार अक्टूबर को डिस्चार्ज हो जाएंगे। बता दें कि जिस वक्त गोविंदा के साथ ये हादसा हुआ उस दौरान उनकी पत्नी घर पर नहीं थी। लेकिन खबर लगने के तुरंत बाद ही वो मुंबई लौट आईं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार 10 अप्रैल को नैनीताल के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल बंद रखने के आदेश के बाद आया यह दूसरा आदेश
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999