
मोटाहल्दू:- ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया तथा जयपुर खीमा में कांग्रेस के बूथ का गठन हुआ। जिसमें प्रधान रमेश चंद जोशी को बूथ अध्यक्ष एवं किसान सेवा सहकारी समिति मोटाहल्दू के अध्यक्ष हेमचंद्र दुर्गापाल को बूथ महामंत्री बनाया गया। 35 लोगों की कार्यकारिणी का गठन किया गया। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दुम्का, पूर्व पीसीसी सदस्य हरेंद्र सिंह बोरा, नंदन दुर्गापाल, उमेश चंद्र कबडवाल, शंभू दत्त कबिदयाल, प्रकाश जोशी, भैरव दत्त ना गिला, मुरलीधर भट्ट, चंद्रशेखर दुर्गापाल, शेखर चंद्र दुर्गापाल आदि तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद थे।