उत्तरकाशी में उत्तराखंड रजत उत्सव का भव्य शुभारंभ, बच्चों-महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

खबर शेयर करें -
उत्तरकाशी में उत्तराखंड रजत उत्सव का भव्य शुभारंभ

देवभूमि उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उत्तराखंड रजत उत्सव का शुभारंभ 22 दिसम्बर से जोशियाड़ा पार्किंग, उत्तरकाशी में हुआ। यह तीन दिवसीय उत्सव 22 से 24 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है

गंगोत्री विधायक ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने डिजिटल प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया, जिसमें आधुनिक तकनीक, इंटरएक्टिव गेम्स और डिजिटल माध्यमों के जरिए उत्तराखंड की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं डीजी सूचना द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं-किच्छा के बीच हाईवे में वन विभाग के उड़नदस्ते ने पकड़ी बेश कीमती लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली…

पहले दिन बच्चों-महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

उत्सव के पहले दिन प्रातःकालीन सत्र में ड्राइंग, नृत्य एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ड्राइंग और रंगोली प्रतियोगिताओं के लिए सभी प्रतिभागियों को ड्राइंग किट और रंगोली रंग उपलब्ध कराए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Monkey Pox : मंकी पॉक्स को लेकर उत्तराखंड में भी अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999