उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट, 27 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, पढ़ लें पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -
Uttarakhand weather

उत्तराखंड में 24 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए प्रदेश के पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही यातायात करने वाले लोगों से सावधानी बरतनी की अपील की है.

उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 24 अप्रैल को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है. जबकि 25 अप्रैल को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की आशंका है. वहीं 26 अप्रैल को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले में बारिश होगी. इसके अलावा 27 अप्रैल को भी रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें -  श्री श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर गौ धाम हल्दूचौड़ में श्री श्याम भजन सम्राट नंद किशोर नंदू भैया जी महाराज ने गौधाम में गौ माता के किये दर्शन

आपके जिले में कैसा रहेगा तापमान ?

मौजम वैज्ञानिकों की माने तो राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 21°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार जिले का अधिकतम तापमान 36°C तक पहुंच सकता है. वहीं ऊधमसिंह नगर जिले का तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार हैं. वहीं नैनीताल जिले का अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम 18°C रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Budget Session : वित्त मंत्री पेश कर रहे हैं बजट 2025-26

वहीं पिथौरागढ़ जिले का अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 11°C रहने की संभावना है. वहीं चमोली जिले का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 10°C रहने की संभावना है. इसके अलावा जिले में अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 12°C रहने की संभावना है. वहीं बागेश्वर का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 11°C रहने की संभावना है.

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999