नैनीताल समेत इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 23 से 26 जून तक राज्य के जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। तथा इस दौरान विशेष एहतियात बरतने की सलाह भी दी है।

उत्तराखंड में शुक्रवार को मानसून के दस्तक की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसी के साथ कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई हिस्सों में खासकर हिमालय वेस्टर्न हिमालयन रीजन में मॉनसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जिस गति से मानसून अहमदाबाद, इंदौर होते हुए आगे बढ़ रहा है उसे देखते हुए शुक्रवार को उत्तराखंड में मानसून की आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  आबकारी नीति के मामले में उत्‍तराखंड सरकार को राहत, नए प्रस्ताव पर हाई कोर्ट की मुहर


बताया कि भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से पहाड़ में सफर करने के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। वही उधम सिंह नगर, चंपावत, पौड़ी और टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  धरने के 13वें दिन ग्राम प्रधान ग्राम संगठन ब्लॉक हल्द्वानी के महामंत्री रामलाल ने धरने को समर्थन दिया

इसी तरह से 24 जून को भी इन शहरों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून से बारिश में और तेजी आएगी। मानसून को देखते हुए नदी किनारे रहने वालों और चार धाम यात्रा पर आने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 24 व 25 जून तक बारिश प्रदेश के सभी जिलों को कवर कर लेगी। नॉर्थ वेस्ट मानसून महाराष्ट्र के आसपास है जबकि साउथ वेस्ट मॉनसून अगले दो से 3 दिनों में पश्चिमी यूपी तक पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें -  वीडियो-शुरू हुआ मतदान , उत्साहित नजर आ रहे मतदाता


मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शुक्रवार 23 जून को राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उधम सिंह नगर ,पौड़ी ,चंपावत, बागेश्वर और हरिद्वार जिले में भी कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। स्थानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार झोकेंदार हवाएं चलने की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999