अमेरिका में PM मोदी के स्वागत के लिए बजा शाहरुख का ये गाना

खबर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाइट हाउस गए। पीएम मोदी का बड़े ही अच्छे से स्वागत किया गया। पारंपरिक तरीके से अमेरिका के प्रेजिडेंट जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बिडेन ने प्रधान मंत्री का वेलकम किया।


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में वाइट हाउस में छैयां छैयां’ गाना बज रहा है। दरअसल पीएम मोदी के स्वागत में शाहरुख़ खान के हिट गाने ‘छैयां छैयां में अमेरिका के कैपेला ग्रुप ‘पेन मसाला’ ने परफॉरमेंस दी। ग्रुप ने अपनी सुरीली आवाज से ये गीत प्रधानमंत्री के लिए गाया।

यह भी पढ़ें -  आइटीबीपी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त , 6 जवान शहीद ,30 घायल

24 साल पहले शाहरुख़ की फिल्म ‘दिल से’ रिलीज़ हुई थी। ‘छैयां छैयां’ गाना इसी फिल्म का है। ये गाने उस वक्त दर्शकों को खूब पसंद आया था। आज भी ये गाना लोगों के दिलों में छाया हुआ है। इस गाने में शाहरुख़ और मलाइका अरोड़ा ने अपनी परफॉरमेंस दी है।

इस गाने के लिए दोनों ही कलाकारों ने चलती ट्रैन के ऊपर डांस किया था। इस फिल्म में शाह रुख खान और मनीषा कोइरलाा मुख्य भूमिका में थे।

यह भी पढ़ें -  इस कूड़े वाले ने बचाई थी एक लड़की की जान, फिर लड़की ने चुकाया इस तरह से एहसान जानेंगे तो दंग रह जाएंगे

आज भी सुपरहिट है गाना
तो वहीं फिल्म में अभिनेत्री प्रीति जिंटा का सपोर्टिंग रोल था। इस फिल्म से अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम द्वारा किया गया था। फिल्म को प्रोड्यूस राम गोपाल वर्मा और शेखर कपूर ने किया था।

Advertisement