दर्दनाक हादसा : आपस में खेल रहे थे बस्ती में रहने वाले बच्चे, ट्रैक्टर के नीचे आई चार साल की मासूम

खबर शेयर करें -


देहरादून : प्रेमनगर थाना क्षेत्र में टोंस नदी किनारे चार साल की मासूम ट्रैक्टर के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने टैक्ट्रर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया, मृतका का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया।

थाना प्रभारी प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र के टोंस नदी किनारे स्थिति झुग्गी बस्ती में रहने वाले बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान बस्ती में खड़े ट्रैक्टर में चढ़कर किसी बच्चे ने ट्रैक्टर को गियर से हटाकर न्यूट्रल कर दिया।

यह भी पढ़ें -  एडिटिंग से बनाई अश्लील फोटो… फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, अभिनेत्री की भी संलिप्तता

जिससे ट्रैक्टर पीछे की तरफ आते हुए चार साल की बच्ची मोहिनी पुत्री रामकिशोर मूल निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के ऊपर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि सूचना तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999