बिहार में बाढ़ से बुरा हाल, 50 लाख लोग प्रभावित, पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड, यूपी में 7 मकान बहे

खबर शेयर करें -

 

50-lakh-people-affected-floods-in-Bihar

बिहार में बाढ़ से हाल बुरा है। 15 जिलों की 575 पंचायतों में करीब 50 लाख की आबादी बाढ़ में ही घिरी हुई है। कटिहार में सरकारी स्कूल और कोचिंग सेंटर बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं।

बच्चों को तकलीफ हो रही है। वो नाव में बैठकर पढ़ रहे हैं। राज्य के करीब 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार है।

यह भी पढ़ें -  न्यायालय परिसर में हंगामा: ससुर ने दामाद का सिर फोड़ा -समधन के हाथ में काटा दांत

यूपी में 26 जिलों में बाढ़ से 4 लाख लोग प्रभावित, 7 मकान नदी में बहे

इसके अलावा यूपी में भी बारिश का कहर देखने को मिला। भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। तो वहीं करीब चार लाख लोग प्रभावित है। इसके अलावा लखीमपुर में 24 घंटों में सात मकान नदी में समा गए हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल निवासीयों के लिए 31 दिनों की एसी रेफ्रिजरेटर रिपेयर का प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन शुरु

बिहार में सेंट्रल टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी

बिहार में बाढ़ से बुरा हाल है। ऐसे में सेंट्रल टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी। 15 जिलों की 575 पंचायतों में करीब 50 लाख की आबादी बाढ़ में ही घिरी हुई है।

उत्तराखंड में भारी लैंडस्लाइड

उत्तराखंड में भी भारी बारिश देखने को मिल रही है। पिथौरागढ़ के आदि कैलाश मार्ग पर दोबार में लैंडस्लाइड देखने को मिली। जिससे सड़क बंद हो गई। इसके अलावा रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास यात्रियों की सुरक्षा के लिए उन्हें हेलमेट पहनाकर भेजा जा रहा है। बीते दिनों लैंडस्लाइड से कई घोड़े-खच्चर मरे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999