CM ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, बोले इससे अनमोल उपहार कुछ और नहीं हो सकता

खबर शेयर करें -

 

CM dhami celebrate birthday with NIVH student

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपना जन्मदिन कुछ खास अंदाज में बनाया। पत्नी गीता धामी के साथ सुबह होते ही मुख्यमंत्री NIVH पहुंचे। जहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन का केक काटा। इस दौरान सीएम भावुक भी नजर आए।

सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

मुख्यमंत्री ने कहा कहा संस्थान में बच्चों के बीच बिताए पल बेहद भावुक और अविस्मरणीय रहे। बच्चों के साथ केक काटकर उनसे बातें की। उनकी मासूम मुस्कान, आत्मविश्वास और अपनापन देखकर मन भावुक हो उठा। सच कहूं तो जन्मदिवस पर इससे अनमोल उपहार कुछ और नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन चार जिलों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का पूर्वानुमान
CM ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

बच्चों में सपनों की कोई कमी नहीं है: CM

मुख्यमंत्री ने कहा इन बच्चों में प्रतिभा, साहस और सपनों की कोई कमी नहीं है। इन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर, प्रोत्साहन और हमारा साथ मिले, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। बता दें सीएम धामी के साथ इस दौरान कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी भी नजर आए।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999