हफीज ने गाय से किया था अमर्यादित कृत्य, उसका सिर मुंडवाकर पोत दी थी कालिख, अब 60 अज्ञात लोगों पर केस

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : पुलिस ने कमलुवागांजा क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले 60 अज्ञात लोगों पर बलवा, अनादर कर बल प्रयोग करने व मारपीट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। घटना 14 जून की है।

युवक का सिर मुंडवाकर पोत दी थी कालिख
गाय से अमर्यादित कृत्य करने का आरोप लगाकर क्षेत्रवासियों व हिंदू संगठन के लोगों ने एक युवक का सिर मुंडवाकर कालिख पोत दी थी। इसके बाद भय के चलते दुकानें बंद हो गई थी, जबकि कुछ दुकानें जबरन बंद कराई गई थीं।

यह भी पढ़ें -  हाथियों की रोकथाम के लिए खोदी गई खाई भी कारगर साबित नहीं हुई।

14 जून को घटित हुई थी घटना
आरटीओ चौकी प्रभारी प्रीति का कहना है कि 16 जून को मुखबिर ने उनके वाट्सएप नंबर पर 14 जून को घटित घटना का वीडियो भेजा, जिसमें एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने घेरा था और मुंह पर कालिख पोतकर उसके बाल काटे थे। इससे शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका थी।

यह भी पढ़ें -  पुलिस ने एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया

वीडियो से पता चला कि घटना 14 जून को दोपहर डेढ़ बजे की है, जिसका सिर मुंडवाकर कालिख पोती है, वह मूलरूप से नई बस्ती स्वार, रामपुर हाल बरेली रोड निवासी हफीज है।

वहीं विपिन पांडे ने फोन कर बताया कि कमलुवांगाजा चौराहे पर मुस्लिम लड़के ने गाय के साथ अमर्यादित कृत्य किया गया है। लोगों की भीड़ ने युवक को घेर रखा है और क्षेत्र में काफी आक्रोश में है। युवक को भागते समय लोगों ने पकड़ा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी हिंसा के दो आरोपियों को कोतवाली लाया

दुकानों में हुई तोड़फोड़
चौकी इंचार्ज के अनुसार वह मौके पर पहुंचीं तो करीब 50-60 लोगों की भीड़ थी। दुकानों में तोड़फोड़ हुई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999