Haldwani: बनभूलपुरा में घर से 2 तमंचे-17 कारतूस बरामद, 7 साल की सजा पा चुका आरोपी फिर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जनपद में अपराध के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दो तमंचों और 17 अवैध कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उत्तराखंड पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गौजाजाली उत्तर क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर में अवैध तमंचा रखे हुए है और परिजनों को धमकाकर झगड़ा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी।

तलाशी में निकले अवैध हथियार
घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 01 तमंचा 315 बोर, 02 कारतूस 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 04 कारतूस 12 बोर, 01 कारतूस 7.62 बोर, 10 कारतूस 7.65 बोर, बरामद किए कुल मिलाकर 02 तमंचे और 17 कारतूस बरामद हुए।

यह भी पढ़ें -  प्रकाश डिफेंस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

आरोपी मोबिन खान (60 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 7/25(1-क) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में वर्ष 2017 में धारा 354/363/506 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें उसे 7 वर्ष की सजा सुनाई गई थी वर्तमान में मामला उच्च न्यायालय में अपील पर लंबित है। पुलिस अब बरामद हथियारों के स्रोत की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  सदन में महिला आरक्षण नहीं, मोदी संरक्षण बिल गिरा…’,- कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शिल्पी अरोड़ा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999