धामी सरकार की जनकल्याणकारी पहल नगर पंचायत लालकुऑ में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर का आयोजन कल।

खबर शेयर करें -

लालकुऑ 17 फरवरी, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद नैनीताल के नगर पंचायत कार्यालय परिसर लालकुऑ में एक बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर दिनांक 18 फरवरी, 2026 को तहसील लालकुऑ के नगर पंचायत कार्यालय परिसर लालकुऑ में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा की जाएगी।
शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय नागरिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़े जाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो एक ही स्थान पर सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसी दिशा में बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुँचाया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता, संवेदनशीलता और त्वरित सेवा सुनिश्चित हो सके।
जिला प्रशासन ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।
यह बहुद्देशीय शिविर सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने तथा जनविश्वास को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999