हल्द्वानी : कार और पिकप की तेज भिंडत,एक युवक की हुई दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

देर रात वाहनों की आमने सामने की भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बरेली रिछा से नव वर्ष का जश्न मनाने काठगोदाम आए युवकों की कार की खेड़ा गौलापार में पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पांच युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकलकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रिजवान (28) की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।पुलिस के अनुसार कार सवार रिछा निवासी मुजाहिद, इसरार, सनावर, अफजाल और रिजवान नया साल मनाने काठगोदाम आए थे। यहां से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999