हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गड्ढे की वजह से हुई मासूम की मौत मामले में DM रयाल ने तत्काल दिए मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी : जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुखानी में सड़क के गड्ढे से हुई मासूम की मौत के मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना को गंभीर मांगते हुए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए है।

जनपद के मुखानी क्षेत्र में नगर के मध्य स्थित निर्माणाधीन सड़क पर कार्यदायी एजेंसी द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों के बिना गड्डा खुला छोड़े जाने तथा उक्त मार्ग पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट द्वारा यातायात को जारी रखने के आदेश के मध्य उत्पन्न परिस्थितियों में दिनाँक 05-01-2026 को एक दुर्घटना घटित हुई, जिसमें एक किशोर की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में सड़क दुर्घटना में नर्सिंग छात्रा की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम,


उक्त घटना की गंभीरता, जनहित तथा प्रशासनिक उत्तरदायित्व के दृष्टिगत तथ्यों एवम् परिस्थितियों की निभइ स्वतंत्र एवम् विधिसम्मत जाँच कराए जाने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 एवम् शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अन्तर्गत मजिस्ट्रेटी जाँच कराए जाने का निर्णय लिया जाता है।

अतः श्री विवेक राय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल करे उपर्युक्त घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच हेतु जाँच अधिकारी नियुक्त किया जाता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बर्बरता की हदें पार! पत्नी के प्राइवेट पार्ट में घुसाई नुकीली चीज, ऐसी दरिंदगी सुन उड़ जाएंगे होश


जाँच के बिन्दु (Terms of Reference)

निर्माणाधीन सड़क पर कार्यदायी एजेंसी द्वारा अपनाए गए सुरक्षा मानकों/प्रबंधों की स्थिति एवम् उत्तरदायित्व।
2 गड्डा खुला छोड़े जाने के कारण अवधि तथा उसके सम्बन्ध में की गई/न की गई चेतावनियाँ एवम् अवरोधक व्यवस्थाएँ।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट द्वारा यातायात जारी रखने के आदेश की परिस्थितियाँ, औचित्य एवम् अनुपालन की स्थिति।
सम्बखित विभागों/अधिकारियों/एजेंसी की भूमिका, लापरवाही अथवा चूक का निर्धारण।
घटना के कारणों का विश्लेषण तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु संस्तुतियाँ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के दो इंजीनियरों को नोएडा में तेज रफ्तार कर ने मारी टक्कर एक की मौत दूसरा गंभीर घायल


जाँच अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि वे सम्बन्धित अभिलेखों का परीक्षण करें, आवश्यकतानुसार साक्ष्य संकलित करें सम्बन्धि पक्षों के कथन दर्ज करें तथा चौदह (14) दिवस के भीतर अपनी विस्तृत जाँच रिपोर्ट इस कार्यालय को प्रस्तुत करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999