हल्द्वानी: मुखानी में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आया 13 वर्षीय मासूम, CCTV में कैद हुई घटना

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 13 वर्षीय मासूम अर्जुन की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सामने आ चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अर्जुन उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का निवासी था और अपने बड़े भाई के साथ बाइक से गैस सिलेंडर भरवाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में ट्रक चालक ने अचानक कट मारा, जिससे बाइक असंतुलित हो गई और मासूम अर्जुन ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि अर्जुन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  घनसाली में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उबाल, 42 दिनों से जारी है आंदोलन, सामूहिक आत्मदाह की दी चेतावनी

घटना की सूचना मिलते ही मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक सहित वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं चालक से पूछताछ की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, सड़क निर्माण में लापरवाही को लेकर निर्माणदाई संस्था को कड़ी फटकार लगाई गई है और सड़क की स्थिति सुधारने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  IAS मीनाक्षी सुंदरम का हुआ प्रमोशन, बनाए गए प्रमुख सचिव

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब हालत को हादसे का प्रमुख कारण बताते हुए प्रशासन से जल्द सुधार कार्य की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999