हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आजादनगर में 87 फीसदी और गांधी नगर में 70 फीसदी बिजली जा कहां रही है? कमिश्नर ने पूछा सवाल?

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी नगर क्षेत्र में आजादनगर विद्युत फीडर में 87 प्रतिशत एवं गांधी नगर विद्युत फीडर में 70 प्रतिशत लाईन लॉस होने पर आयुक्त कुमाऊँ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

*विद्युत विभाग के अधिकारी प्रशासन की मदद के साथ टीमें गठित कर नियमित चैंकिग अभियान चलायें दोशी लोगों के खिलाफ एफआईआर की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।*

*विद्युत विभाग के लाईन मैन जो क्षेत्रों में काफी वर्षो से कार्यरत है उनका अन्यत्र स्थानान्तरण किया जाए। उन्होंने कहा अधिकारियों के साथ ही उस क्षेत्र के लाईनमैनों की जवाबदेही भी तय की जायेगी।*
*आयुक्त ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों मे लाईन लॉस बहुतायत होता है उन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने हेतु प्राथमिकता दी जाए।*

यह भी पढ़ें -  जूनियर असिस्टेंट समेत 224 पदों पर ऑनलाइन आवेदन करें

आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कडी कार्यवाही की जाए। उन्हांने कहा विद्युत चोरी रोकने के लिए विभागीय एवं विजिलेंस की टीम एक्टिव होकर छापेमारी करे। इस हेतु टीम को हर तरीके से सुरक्षा प्रदान की जायेगी। उन्होने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता आरसी गुंज्याल को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों मे कर्मचारी काफी समय से तैनात है उनका अन्यत्र स्थानान्तरण किया जाए साथ ही जो लोग कांटा डालकर अवैध रूप से विद्युत लेते है उनके खिलाफ समय-समय पर चैंकिग अभियान चलाकर एफआईआर की कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें। आयुक्त ने कहा बिजली चोरी को रोकने हेतु प्रशासन के द्वारा भी सहयोग किया जायेगा। उन्होंने कहा लाईन लॉस कम करना विद्युत विभाग का मुख्य उददेश्य है ताकि ईमानदार उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत मिले व राजस्व का नुकसान भी रोका जा सकेगा। 
विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता गुंज्याल ने बताया कि हल्द्वानी क्षेत्र में सबसे ज्यादा लाईन लॉस आजाद नगर फीडर में 87 प्रतिशत एवं गांधीनगर फीडर में 70 प्रतिशत हो रहा है। इस संबंध में आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें -  अलर्ट : पहाड़ों में आज ओलावृष्टि और तेज बारिश की चेतावनी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999