लालकुआँ को जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति, बाईपास को मिली केंद्रीय मंजूरी

खबर शेयर करें -


लालकुआँ।
केंद्र व राज्य सरकार द्वारा आमजन को बेहतर यातायात सुविधा देने के उद्देश्य से देशभर में एक्सप्रेसवे, हाईवे और फ्लाईओवर का जाल बिछाया जा रहा है। इसी कड़ी में लालकुआँ के लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।

नैनीताल लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के प्रयासों से लालकुआँ को बहुप्रतीक्षित बाईपास की सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लालकुआँ बाईपास को सैद्धांतिक मंजूरी देते हुए इसकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  कौसानी रेस्टोरेंट में अचानक हुआ धमाका, इलाके में दहशत

बाईपास निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने से लालकुआँ नगर क्षेत्र में लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं भारी वाहनों का दबाव कम होने से आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा मिलेगी।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर लालकुआँ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भाजपा नेताओं, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट तथा क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधियों ने की भेंट

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बाईपास का निर्माण लालकुआँ के विकास को नई दिशा देगा और क्षेत्र की यातायात समस्या का स्थायी समाधान साबित होगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999