हल्द्वानी-यहां नशा मुक्त संदेश को लेकर भारी बारिश में दौड़े युवा

खबर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस द्वारा आज हल्द्वानी में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जहां मेयर जोगेंद्र रौतेला और एसएसपी पंकज भट्ट ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, भारी बरसात के बीच नशा मुक्त अभियान के तहत लोगों ने पांच किलोमीटर की दौड़ लगाकर नशे के प्रति जागरूकता संदेश दिया।

भारी बरसात के बावजूद भी लोगों में मैराथन दौड़ को लेकर एक अलग ही उत्साह नजर आया, इस अभियान में शहर के जनप्रतिनिधि के साथ ही भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के अलावा आम जनता ने भी प्रतिभाग किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने तिकोनिया से लेकर बरेली रोड मंडी तक पांच किलोमीटर की दौड़ लगाई, पुलिस द्वारा आयोजित इस मैराथन दौड़ में स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया, इस दौरान मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि नशा समाज की सबसे बड़ी बुराई है और नशे से बचने के लिए इस तरह का आयोजन होना बहुत जरूरी है अगर युवा पीढ़ी खेल के प्रति जागरूक हो तो अवश्य ही वह नशे से दूर होगी, वहीं एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के साथ ही नैनीताल जिले को भी नशा मुक्त बनाने के लिए इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है जिससे कि लोग नशे के प्रति जागरूक हो सके। और सभी ने 2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया है। इस मौके पर एसपी क्राइम एवम ट्रैफिक जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरवंश सिंह, एसडीएम मनीष कुमार सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कार्तिक हरबोला मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गोला खनन संघर्ष समिति 59वें दिन भी धरना चालू रहा स्टोन क्रेशर से ओवरलोड वाहन गोला नदी से ओवरलोड वाहनों को चेतावनी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999