हल्द्वानी- यहाँ ओवर स्पीड व खतरनाक तरीके से वाहन चलाना व अभद्रता करना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने वाहन सीज कर की ये कार्यवाही

खबर शेयर करें -


ओवर स्पीड व खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, एवम अभद्रता करना युवकों को पड़ा भारी हल्द्वानी पुलिस ने 06 युवकों के विरुद्ध की कार्यवाही, वाहन सीज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम जनपद में लगातार वाहन चेकिंग एवं अराजक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री राजेश कुमार यादव द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान एक काले रंग की कार ओवर स्पीड व खतरनाक तरीके से भोटिया पड़ाव से काठगोदाम की ओर जाते हुए दिखाई दी, जिसकी सूचना काठगोदाम थाने को वाहन रोकने हेतु बैरियर लगाने को बताया गया। वाहन को नारीमन तिराहे पर रोका गया।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा सत्र पर सुमित हृदयेश का हमला, बोले कई मुद्दों पर सरकार ने नहीं दिए संतोषजनक जवाब

वाहन नं0- UK06R-5443 फोक्सवेगन कार वाहन में सवार लोगों को चैक किया गया तो वाहन को चालक मौ0 कैफ निवासी किदवई नगर रेलवे बाजार वार्ड नं0- 22 हल्द्वानी उम्र- 20 वर्ष चला रहा था। जिसमे अन्य 05 व्यक्ति क्रमशः 1- हुजैफ खान निवासी किदवई नगर हल्द्वानी, 2- मौ0 हसान निवासी किदवई नगर हल्द्वानी उम्र- 19 वर्ष, 3- अब्दुल कासिव अंसारी निवासी ला0नं0- 18 किदवई नगर हल्द्वानी उम्र- 18 वर्ष, 4- नावेद हुसैन निवासी किवई नगर उम्र- 20 वर्ष, 5- मौ0 आतिफ खान जवाहर नगर नियर जैम फैक्ट्री के पास, थाना हल्द्वानी, उम्र- 19 वर्ष, सवार थे।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं- यहां माँ की लापरवाही के चलते मासूम की हुई मौत

चालक से कागजात, वाहन ओवरस्पीड व खतरनीक तरीके से चलाने के सम्बन्ध में पूछने पर सभी के द्वारा अभद्रता करने लगे।

नियमों का उल्लंघन करने व अभद्रता करने पर वाहन में सवार सभी युवकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कार सीज की गई।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999