अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केदारनाथ धाम में योग, योगाभ्यास में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

खबर शेयर करें -
Yoga in kedarnath dham

(Yoga in kedarnath dham) विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष उल्लास और श्रद्धा के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किया गया. ऊंचे हिमालय की गोद में स्थित इस दिव्य धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच जब योग की विभिन्न क्रियाएं संपन्न हुईं, तो वातावरण पूरी तरह योगमय हो उठा.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केदारनाथ धाम में योग

कार्यक्रम का शुभारंभ केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने किया. उन्होंने खुद भी योग कार्यक्रम में शिरकत कर योगाभ्यास कर आस्था और स्वास्थ्य का संदेश दिया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि यह आत्मा और परमात्मा को जोड़ने की साधना है. विशेषकर इस पावन धाम में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें -  जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना में भू अर्जन, पुनर्वासन और पुनरव्यवस्था की सभी तकनीकी दिक्कतों को दूर कर लिया गया-अजय भट्ट
yog diwas
केदारनाथ धाम में योग

विभिन्न यौगिक क्रियाओं का कराया अभ्यास

योग कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक सर्वेश तिवारी एवं योग प्रशिक्षक अरविन्द शुक्ला ने किया था. उन्होंने उपस्थित लोगों को ताड़ासन, भुजंगासन, वृक्षासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम और प्राणायाम जैसी विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया. प्रशिक्षकों ने प्रत्येक आसन के लाभों को सरल भाषा में समझाते हुए प्रतिभागियों को योग की मूल भावना से जोड़ा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999