हल्द्वानी पुलिस ने स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी करते 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 96 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद

खबर शेयर करें -
जनपद नैनीताल में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में श्री विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ द्वारा दिनांक 13.10.26 को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान पंत कॉलोनी, आरा मशीन के सामने, चौकी क्षेत्र हीरानगर से एक अभियुक्त को स्कूटी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04AN9578 को भी पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया।

यह भी पढ़ें -  प्रधान जी जीत गए और बाट दी मिठाई, फिर हुआ ये

उक्त प्रकरण में कोतवाली हल्द्वानी पर अभियुक्त के विरुद्ध FIR संख्या 348/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी

हरबंश कुमार पुत्र स्व. लक्ष्मी प्रसाद, पता गांधीनगर, अजय राजौर के गल्ले की दुकान के पास, वार्ड नंबर 27, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 संजीत कुमार राठौड़, चौकी प्रभारी हीरानगर, कोतवाली हल्द्वानी।
  2. कानि0 ललित नाथ,
  3. कानि0 अरविन्द राणा
यह भी पढ़ें -  पत्रकार कैलाश जोशी का हाल जानने दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, वार्डों का भी किया निरीक्षण

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999