हल्द्वानी – इस इलाके में चोरी करने वाले शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 9 लाख का माल बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर में चोरी को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने 9 लाख के माल के साथ गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी के सरस्वती बिहार निवासी गीता पलडिया और सुयाल कॉलोनी निवासी कैलाश सिहं परिहार दोनो ही लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी 24 और 25 जून के बीच वह परिवार के साथ अपने घर से बाहर गए थे जहाँ चोरों ने उनके घर में धावा बोलकर लाखों रूपये की नगदी व जेवरात साफ़ कर दिए, पुलिस ने तत्काल हल्द्वानी कोतवाली पर दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। चोरी के दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने पुलिस अधिकारियों को चोरी की घटना का तत्काल खुलासे और शत प्रतिशत माल बरामद किए जाने के निर्देश दिये । पुलिस द्वारा उक्त घटना के खुलासे हेतु घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से चैक किया गया जिसमे कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई साथ ही पुलिस द्वारा पुराने नकबजनो के सत्यापन की भी कार्यवाही की गयी तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये। जिसके आधार पर दिनांक 8 जुलाई को पुलिस टीम को घटना मे सम्मिलित अभियुक्त के सम्बन्ध मे मुखविर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर पुलिस ने मंडी क्षेत्र हैडागज्जर हिमालयन फ्लौरा नर्सरी के पास एक अभियुक्त आबिद पुत्र स्व मोहम्मद हुसैन निवासी डोगपुरी थाना गदरपुर जिला उधम सिह नगर उम्र0 40 वर्ष से उक्त चोरी की घटना से संबंधित माल जेवरात एवं रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ और जाँच में आरोपी ने बताया की अकेले ही दिन के समय बन्द घरों की रैकी की जाती है और रात के समय सुनसान रास्तों से होते हुए टारगेट किये गये घरों में घुसकर रात के समय नकबजनी की घटना को अन्जाम दिया जाता है एवं पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाओं को अन्जाम दे चुका है । 1-एफआईआर न0 346/23 से संबंधित बरामद माल-

एक जोड़ी कंगन
एक चैन
एक जोड़ी झुमके
तीन जोड़ी टाप्स
एक गुलोबन्द
नकदी पाँच हजार रुपये

यह भी पढ़ें -  पानी की मोटर चोरी करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

2- एफआईआर न0 348/23 से संबंधित बरामद माल-

एक हार
एक मंगल सूत्र मय पैण्डल व 6 दाने
एक नथ
एक जोड़ी पौंची
दो जोड़ी झुमके
एक जोड़ी टाप्स
एक माँग टीका
एक अंगूठी सोने की

उपरोक्त बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रूपये है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999