हल्द्वानी – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को बड़ी राहत, CJM कोर्ट से दोनों मामलों में मिली जमानत,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को आज मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत दे दी। बीते कई दिनों से चर्चित इस मामले पर हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड की नजरें टिकी हुई थीं। ज्योति अधिकारी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र बिष्ट और गौरव कपूर ने कोर्ट में पक्ष रखा। बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि उन्होंने अदालत को इस चीज़ को लेकर बताया की उनका मकसद किसी की भावना और उत्तराखंड की गरिम को आहत करना नहीं था। अधिवक्ताओं ने बताया कि ज्योति द्वारा अब कोई भी ऐसा काम नहीं किया जायेगा जिससे अदालत की गरिमा को नुकसान हो।
Video- https://youtube.com/shorts/jmDFHwSPJRY?si=wQovkSCYhEgKMg0A

गौरतलब है कि ज्योति अधिकारी के खिलाफ जूही चुफाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उन पर उत्तराखंड की महिलाओं और लोक देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने तथा एक कार्यक्रम के दौरान दराती लहराने के आरोप लगे थे। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें 8 जनवरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

यह भी पढ़ें -  शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक ने बच्चों को घर भेजा, निलंबित

ज्योति अधिकारी पर प्रदेश के विभिन्न थानों में तीन से चार अन्य मामलों के दर्ज होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, वर्तमान मामले में अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें जमानत प्रदान कर दी। जमानत मिलने की खबर के बाद ज्योति अधिकारी के समर्थकों में राहत का माहौल है, वहीं प्रशासन और पुलिस अब आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मानवता की अद्भुत मिसाल: सुशीला तिवारी कैंसर अस्पताल, जिलाधिकारी, पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी के संयुक्त प्रयासों से माँ को खो चुकी 13 वर्षीय अनाथ बच्ची आर्थिक मदद व सुरक्षा के साथ लौटी पिथौरागढ़
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999