हल्द्वानी- तेज रफ्तार बाइक ने ली रिक्शा चालक की जान, हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी न्यूज़– शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मंगलवार रात बेस अस्पताल के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि तेज रफ्तार बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 10:25 बजे बेस अस्पताल के समीप एक पल्सर बाइक (नंबर UK 04 AN 5778) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिक्शा चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार भी हादसे में घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  रवि बडोला हत्याकांड मामले पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर

घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल रिक्शा चालक की पहचान नरेश सिंह (25) पुत्र हरीश सिंह, निवासी लाल डांठ हल्द्वानी के रूप में हुई। उन्हें पहले बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड -एक ही परिवार के 7 लोगों ने की खुदकुशी कर्ज में डूबा था परिवार कार में मिले सभी के शव

वहीं बाइक सवार सूरज बिष्ट (25) पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट, निवासी गजर थाना मुक्तेश्वर भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे भी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और रिक्शा को कब्जे में लेकर कोतवाली परिसर में खड़ा कर दिया है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रक्षाबंधन पर घर आई थी युवती, दोस्त ने शादी के लिए बनाया दबाव, परेशान होकर लगा लिया मौत को गले
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999